Rewa News : पश्चिम जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ, 52 टीमें रीवा पहुंची

Inter-university women's football competition

Inter-university women’s football competition inaugurated with great pomp in Rewa : मध्य प्रदेश के रीवा में पश्चिम जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत आज (9 फरवरी 2026) से हो गई है। इस बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी रीवा को मिली है, जिसके तहत 9 से 13 फरवरी तक यह पांच दिवसीय आयोजन चलेगा। पश्चिम जोन के कुल 52 विश्वविद्यालयों की महिला फुटबॉल टीमें रीवा पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रतियोगिता के सभी मैच चार प्रमुख मैदानों पर खेले जा रहे हैं। जिसमें टीआरएस कॉलेज ग्राउंड, सैनिक स्कूल रीवा, विश्वविद्यालय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड शामिल हैं।

प्रारंभिक चरण में सभी मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में होंगे, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। इसके बाद विजेता टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता से कुल 4 सर्वश्रेष्ठ टीमें चयनित की जाएंगी, जो आगे चलकर अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी और देश स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रीवा विश्वविद्यालय और स्थानीय खेल प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को आवास, भोजन और परिवहन की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कई खिलाड़ी पहली बार रीवा आ रही हैं और शहर की मेजबानी, आतिथ्य तथा खेल मैदानों की व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आ रही हैं। यह आयोजन महिला खेलों को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रीवा के खेल प्रेमी और छात्र-छात्राएं इन पांच दिनों में रोमांचक मैचों का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्थानीय प्रशासन, विश्वविद्यालय अधिकारियों और खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का जोशीला स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *