बॉलीवुड की एक्ट्रेस Kriti Sanon ने अगस्त 2025 में मुंबई में एक पेंट हाउस खरीदा था, उन्होंने अपना पेंटहाउस मुंबई के पाली इलाके में करीब 78 करोड रुपए में समुद्र के सामने की जगह पर खरीदा था। इस लग्जरी घर में कई सारी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद है जिसकी वजह से कृति सेनन का घर खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Kriti Sanon के Penthouse में क्या-क्या सुविधाएं हैं?
कृति सेनन का नया घर मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक पाली हिल में स्थित है यह एक प्रकार का समुद्र के सामने का डुप्लेक्स पेंट हाउस है। जहां से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है घर में आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ बड़ा सा लिविंग एरिया है उसमें खुली बालकनी और प्राकृतिक रोशनी का विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा पेंट हाउस में प्राइवेट स्विमिंग पूल क्लब हाउस, योगा डेक और अन्य लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद मिल रही है। जानकारी के अनुसार घर को आरामदायक और प्रीमियम लाइफ़स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने अपनी Surgery पर तोड़ी चुप्पी, ब्लॉग पोस्ट का मतलब….
पाली हिल आखिर क्यों माना जाता है खास?
मुंबई के सबसे महंगे और लोकप्रिय रिहायशी इलाकों में से एक पाली हिल है इसलिए इसे सबसे खास बताया जाता है। यहां कहीं बड़े-बड़े फिल्मी सितारों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के घर मौजूद है ऐसे में Kriti Sanon का इस इलाके में घर खरीदना उनके लिए एक बड़ा निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है इसलिए इसे निवेश के लिए भी महत्वपूर्ण समझा जा रहाहै।
कृति सेनन के करियर के लिए क्यों अहम है खबर?
Kriti Sanon पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस में अपनी एक जगह बना चुकी है उन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए कई सारे फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं। ऐसे में उनका यह नया घर उनके पेशे की सफलता और आर्थिक मजबूती का संकेत लग रहा है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से इस घर की सुविधाओं को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। सामने आई जानकारी सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध विवरण पर आधारितहै।
ये भी पढ़े: Indian Idol 16 Finale से पहले विशाल ददलानी क्यों रहेंगे गायब? जाने वजह..
सी फेसिंग पेंटहाउस की सोशल मीडिया पर भी हो रही चर्चा
Kriti Sanon के पेंट हाउस खरीदने की खबर सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में देखने को मिल रही है कई लोग इस शानदार घर के डिजाइन और लग्जरी सुविधाओं की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस घर की प्राइवेट फोटोज और अन्य जानकारी को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं कीगई है।

