Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश के करोड़ पति आईएएस अफसर, धन कुबेर अधिकारियों की सामने आई जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों ने वर्ष 2025 की अपनी अचल संपत्तियों का ब्योरा केंद्र सरकार को सौंप दिया है। अधिकारियों को हर साल अपने सम्पत्ती की जानकारी देनी होती है, उसी के तहत इस बार भी अधिकारियों ने एक जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार अपनी संपत्तियों की जानकारी दिए है।

इस तरह की देनी होती है जानकारी

अधिकारियों को अपनी चल-अचल सम्पत्ति की जानकारियों में कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, भूखंड और व्यावसायिक संपत्तियों का विवरण शामिल है। अधिकारियों के लिए हर वर्ष अपनी अचल संपत्तियों का विवरण केंद्र सरकार को देना अनिवार्य होता है। इसमें यह बताया जाता है कि संपत्ति कब खरीदी गई, उसकी वर्तमान अनुमानित कीमत क्या है और उससे कितनी वार्षिक आय होती है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 के लिए अधिकांश अधिकारियों ने समय पर विवरण जमा कर दिया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसमें कई अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है।

जाने कितने धन के मालिक है अफसर

1-अशोक बर्णवाल के पास करीब 6.5 करोड़ की संपत्ति

2-मनीष रस्तोगी ने अपने नाम कोई संपत्ति घोषित नहीं की

3-संजय दुबे- 4.68 करोड़ की अचल संपत्ति

4-राजेश राजौरा के पास 1 करोड़ 73 लाख की संपत्ति घोषित की है।

कलेक्टरों की संपत्ति भी आई सामने

शिवम वर्मा (इंदौर कलेक्टर)- अपने नाम कोई संपत्ति नहीं

राघवेंद्र सिंह- यूपी के महाराजगंज में कृषि भूमि

कौशलेंद्र विक्रम सिंह- पत्नी के नाम लखनऊ में 1.5 करोड़ का प्लॉट

रुचिका चौहान- कुल संपत्ति लगभग 68 लाख

रौशन कुमार सिंह- लखनऊ और भोपाल में कुल 80 लाख से अधिक की संपत्ति

Exit mobile version