Site icon SHABD SANCHI

इंदौर की महिला बॉडी बिल्डर ने जीता गोल्ड मेडल, इंडोनेशिया में रचा इतिहास, सीएम ने दी बधाई

इंदौर। भारत की इकलौती खिलाड़ी वंदना ठाकुर ने महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। वंदना महिला बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बॉडी बिल्डर बन गई हैं। उन्होंने 55$ प्लस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल करके मध्यप्रदेश एवं देश का मान बढ़ाई है।

दुनियाभर के टॉप बॉडी बिल्डरो ने लिया हिस्सा

देश की महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चौम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 55$ प्लस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चौम्पियनशिप में दुनियाभर के टॉप बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। इसमें वंदना इकलौती खिलाड़ी थी जिन्होंने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया। यह चौम्पियनशिप 17 नवंबर को आयोजित की गई।

सीएम मोहन ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडोनेशिया में वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चौम्पियनशिप्स 2025 में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर इंदौर निवासी सुश्री वंदना ठाकुर को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री ठाकुर ने प्रतियोगिता के 55 प्लस किलोग्राम वर्ग में इतिहास रचते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुश्री ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेशवासियों और खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

Exit mobile version