Site iconSite icon SHABD SANCHI

इंदौर के दूषित पानी से पब्लिक में गुस्सा, बुजूर्ग का सड़क पर रखा शव, किया आंदोलन

इंदौर। एमपी के इंदौर में दूषित पानी से हो रही बीमारी और मौत से परेशान लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए और वे पानी पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किए है। भागीरथपुरा में शनिवार को तब माहौल बिगड़ गया जब स्थानिय निवासी बद्री प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बद्री प्रसाद की मौत का जिम्मेदार यहां का दूषित पानी है। जिसके चलते नाराज परिजन ने भागीरथपुरा पुल के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिए।

नही पहुचा प्रशासन

भागीरथपुरा में चक्काजाम कर रहे लोगो का आरोप है कि बद्री प्रसाद की मौत हुए एक दिन हो चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं। परिजन के अनुसार बद्री प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। इससे पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे। इसके बावजूद प्रशासन इस मौत को दूषित पानी से जोड़ने से इनकार कर रहा है। परिवार ने यह भी बताया कि दो माह पहले बद्री प्रसाद की बहू की भी मौत हो चुकी है, जिससे परिवार पूरी तरह टूट चुका है। दरअसल प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने के कारण लोगो में भंयकर नाराजगी रही। उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

दूषित पानी से 27 मौतें

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 27 लोगो की मौत हो चुकी है, जबकि 450 से ज्यादा लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनमें से ज्यादातर बीमार मरीज ठीक होकर घर जा रहे है। भागीरथ पुरा क्षेत्र के 30 प्रतिशत हिस्से में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाय करने के साथ सैंपल लिए जा रहे हैं लेकिन लोग पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर 70 प्रतिशत हिस्से में मुख्य पाइप लाइन डाले जाने काम चल रहा है।

अधिकारियों के कहने पर माने नाराज लोग

भागीरथपुरा में सड़क जाम आंदोलन की जानकारी लगते ही एसडीएम निधि वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे। उन्होने आंदोलन कर रहे लोगो को समझाइस दिया कि प्रशासन उनके साथ है। स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि मृतक परिवार की बहू के मौत की रिर्पोट लेकर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन कारियों का गुस्सा सामाप्त हुआ और उन्होने आंदोलन वापस लिया।

Exit mobile version