रीवा। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 14 कलेक्टर समेत कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें रीवा जिले के दो अधिकारी शामिल हैं। रीवा कलेक्टर के रूप में अब 2012 बैच के आईएएएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की नियुक्ति की गई है। वहीं, मौजूदा कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह रीवा नगर निगम कमिश्नर सौरभ सोनवाड़े का तबादला किया गया है और उन्हे बैतूल कलेक्टर बनाया गया है। उनके तबादले के बाद रीवा नगर-निगम कमिश्नर की पदस्थापना को लेकर चर्चा होने लगी है।
कौन है कलेक्टर सूर्यवंशी
रीवा कलेक्टर बनाए गए आईएएएस नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी मूलतः इंदौर के रहने वाले है। उनका जन्म 15 जुलाई 1970 को इंदौर में हुआ था। वे 2012 बैच के आईएएस अफसर है। इसके पूर्व वे अप्रैल 2025 को बैतूल के कलेकटर बनाए गए थें। वे रतलाम, निमाड़ी जिले में भी कलेक्टर के पद अपनी सेवाएं दे चुके है। फ्रूंड इस्पेक्टर, नायब तहसीलदार, मंडी सचिव, डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओं और नगर निगम कमिश्नर के पद पर भी वे सेवाएं दे चुकें है।
अनुशासन ही उनकी पहचान
बताते है कि आईएएएस नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी अपने अनुशासन के लिए जाने जाते है। उनकों अनुशासन अपने पिता बजरंग सूर्यवंशी से मिली है। यही वजह है कि वे सरकारी कामों को बड़े बारीकी से ध्यान रखते है और काम में लापरवाही पर एक्शन लेने के लिए जाने जाते है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के काम में लापरवाही मिलने पर उन्होने सबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया था।

