Site icon SHABD SANCHI

इंदौर नगर-निगम में ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि, बीजेपी पार्षदों ने जय श्री राम, मोदी के लगाए नारे

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर नगर-निगम में मंगलवार को नगर सरकार का बजट पेश किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि दी जा रही थी और महापौर ने जैसे ही श्रद्धांजलि दी, इसी बीच कांग्रेसी पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। रूबीना ने कहा खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद कर दिया।

नाराज भाजपा पार्षदों ने लगाए नारे

पार्षदों से नाराज भाजपा पार्षदों ने न सिर्फ जय श्री राम के नारे लगाए बल्कि मोदी-मोदी का नारा लगाते रहे। सदन में कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष हाथ में काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे थें। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी अपने टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी नगर निगम के विकास की कहानी’ लिखा हुए पहने हुए थें।

8450 करोड़ रुपए का ई-बजट पेश

मंगलवार को इंदौर नगर नगम का 8453 करोड़ रुपए का ई-बजट पेश किया गया। इस बजट में मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है। इतना ही नही सड़कों का निर्माण और अधूरी सड़कों को तेजी से पूरा करने की योजना शामिल की गई है।

बजट में पानी पर जोर

बजट का बड़ा हिस्सा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें नर्मदा परियोजना का चौथा चरण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी पाइपलाइन बदलना, हर वार्ड में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञात हो कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से दर्जनों लोगो की मौत हो गई थी। यही वजह रही कि नगर सरकार के बजट बैठक में जंहा भागीरथ पुरा में मृत हुए लोगो को श्रद्धाजलि दी गई वही नगर सरकार पानी की व्यवस्था पर बड़ा बजट खर्च करने का प्लान तैयार किया है।

Exit mobile version