Indigo Emergency Landing Ahmedabad : मेरे पास बम है, प्लेन को उड़ा दूंगा…! ईमेल मिलते ही अहमदाबाद उतरा विमान, 186 लोग थे सवार

Indigo Flight Emergency Landing Ahmedabad Bomb Threat Investigation

Indigo Emergency Landing Ahmedabad : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब मक्का-मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। फ्लाइट के अंदर एक यात्री ने बम होने की धमकी दी थी। यात्री ने कहा, मेरे पास बम है, मैं प्लेन उड़ा दूंगा।” इस धमकी के बाद एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की।

यात्री ने दी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

गुरुवार की सुबह अमहदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट-6E 058 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट ने मक्का-मदीना से सुबह 5:14 बजे उड़ान भरी थी। थोड़ी देर बाद, फ्लाइट में एक यात्री ने जोर से चिल्लाते हुए कहा, “मेरे पास बम है, मैं प्लेन उड़ा दूंगा।” इस बात से सभी यात्री घबरा गए। क्रू ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी। सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार कर, वहां पर जांच शुरू कर दी गई।

फ्लाइट में बैठे थे कुल 186 लोग

बता दें कि फ्लाइट का नंबर 6E 058 था। इसमें करीब 180 से ज्यादा यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। यानी फ्लाइट में कुल 186 लोग सवार थे। इन्हीं के बीच एक यात्री ने ईमेल के जरिए फ्लाइट में बम होने की बात कही। जिससे सभी दहशत में आ गए।

यात्री के पास नहीं मिला कोई विस्फोटक सामान

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की तलाशी शुरू की। CISF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने पूरे विमान को खंगाल डाला, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। सुरक्षा एंजेंसी लगातार आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही हैं कि आखिर यात्री ने बम की धमकी क्यों दी और क्या उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु है? इसके साथ ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की जांच की गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ईमेल में लिखा था- फ्लाइट में बम है

जांस एजेंसियों ने जानकारी दी कि ये धमकी यात्री ईमेल के जरिए दी थी। इस ईमेल में यात्री ने लिखा था कि फ्लाइट में बम है। इसके बाद एयरलाइन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार कर जांच की गई। जब सुरक्षाकर्मियों को पता चला कि कोई खतरा नहीं है, तो विमान को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया। सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़े : Putin visit India : 30 घंटे की यात्रा में होगी ये बड़ी डील, भारत आने से पहले पुतिन बोले- ‘इंडिया मेरा दूसरा घर’

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *