Site icon SHABD SANCHI

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 15 गोल्ड के साथ जीते 75 पदक

एशियन गेम्स 2026। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन क्षमता दिखाई है। भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य सहित कुल 75 पदक अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में 6वे स्थान पर है।

2 अक्टूबर रहा अंहम

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन सफलता से भरा रहा है. भारत की महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीत लिया है. साथ ही लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है।
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, अंकुश पंगल और रेसलिंग में सुजीत कलकल ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया जैसी दिग्गज टीम को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दूसरी ओर, रिकर्व पुरुष टीम और रिकर्व मिक्स्ड टीम को फाइनल में हार झेलनी पड़ी, लेकिन दोनों ने सिल्वर मेडल हासिल किए है।

अब तक 75 मेडल

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में अभी भारत पांचवीं पोजीशन पर है जिसमें उनके खाते में 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज सहित कुल 75 मेडल जीतने में कामयाबी मिली है।

2 अक्टूबर को प्रमुख पदक जीतने वाले खिलाड़ी


पदक का प्रकार- खेल / स्पर्धा – खिलाड़ी का नाम
स्वर्ण पदक – तीरंदाजी (महिला रिकर्व टीम) – अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहोड़
स्वर्ण पदक – मुक्केबाजी (75 किग्रा) – लवलीना बोरगोहेन
स्वर्ण पदक – मुक्केबाजी (65 किग्रा) – परवीन हुड्डा
स्वर्ण पदक – मुक्केबाजी (80 किग्रा) – अंकुश पंघाल
स्वर्ण पदक – कुश्ती (65 किग्रा फ्रीस्टाइल) – सुजीत कलकल
रजत पदक – तीरंदाजी (मिश्रित रिकर्व टीम) – कुमकुम मोहोड़ और धीरज बोम्मादेवरा
रजत पदक – तीरंदाजी (पुरुष रिकर्व टीम) – धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे, नीरज चौहान
कांस्य पदक – सेलिंग (महिला डिंगी) – नेत्रा कुमानन

Exit mobile version