उज्जैन। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच एमपी के उज्जैन में रह रहे एक परिवार के लिए दुखों भरी खबर आई और घर में चल रही शादी की खुशिया पल भर में ही मातम में बदल गई। घर का पूरा परिवार जिस व्यक्ति के इंतजार में पलके बिछाए बैठा था। इसी बीच उसके मौत की खबर आ गई। रोता-बिलखता परिवार अब उसके शव का इंतजार कर रहा है कि कब उनके आखिरी दर्शन हो पाएगें।
भारत आने के लिए हवाई अड्डा पहुचे थें मंजूर
जानकारी के तहत ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया। जिसमें 50 वर्षीय मंजूर अहमद की मौत हो गई। उनकी पहचान उज्जैन के राज रॉयल कॉलोनी निवासी के रूप में की गई। वे कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना होने वाले थें। बताया जाता है कि 8 जून को उनके भांजी की शादी थी और वे इस कार्यक्रम हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे थें।
कुवैत में 30 वर्षो से रह रहे थें मंजूर
जानकारी के तहत मंजूर अहमद तकरीबन 30 सालों से कुवैत में रह रहे थें। वे वहां पर टेलरिंग का काम कर रहे थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। आखिरी बार अक्टूबर 2025 में घर आए थे। अब 8 जून को वे शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लने के लिए कुवैत से भारत आने के लिए निकले थें, लेकिन हुए हमलें में उनके मौत की खबर आ गई।
अब तक 10 भारतीयों की मौत
ईरान-अमेरिका युद्ध 28 फरवरी से चल रहा है। चल रहे युद्ध से अब तक 10 भारतीय जान गंवा चुके हैं। विदेश मंत्रालय हालात पर नजर रखे हुए है। कुवैत में हुए हमले में टर्मिनल पूरी तरह तहस-नहस हो गया। यात्री सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत के मंजूर अहमद की मौत हो जाने से उनके शव को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के तहत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मंजूर का शव पहुचेगा। जिसके बाद उनके गृह क्षेत्र शव लाया जाएगा। जिससे नियम के तहत अंतिम विदाई मंजूर को दी जा सकें।

