NEET UG परीक्षा: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) 3 मई को आयोजित होगी. NEET UG परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस प्रवेश परीक्षा से मेडिकल सीट पर एडमिशन का सबसे ज्यादा क्रेज रहता है. हालांकि, इससे डेंटल, आयुष, नर्सिंग और वेटरनरी साइंस जैसे कोर्सेज में भी एडमिशन मिलता है, लेकिन विद्यार्थी ज्यादातर एमबीबीएस सीट की चाहत रखते हैं और देश में एमबीबीएस सीट के लिए क्रेज भी बना हुआ है. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखना है कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।
22 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इस साल भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 22,79,743 कैंडिडेट्स के सफल रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनको एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. हालांकि, लगातार एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ रही हैं. वर्तमान में अभी तक नेशनल मेडिकल कमिशन की वेबसाइट के अनुसार देश के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,29,603 एमबीबीएस की सीटें हैं, जिनमें प्राइवेट और सरकारी दोनों मेडिकल कॉलेज शामिल हैं.
नीट परीक्षा के लिए मुख्य ड्रेस कोड निर्देश
नीट एग्जाम में अभ्यर्थी डिजाइनर, अधिक लेयर वाले, बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने नहीं जाएं। साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी है। हाई हील के जूते पहनने से बचने की सलाह दी गई है। इन नियमों का पालन करने से आपको परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के दौरान किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
साधारण कपड़े: हल्के और साधारण कपड़े पहनें। भारी कढ़ाई (embroidery), बड़े बटन, या डिजाइनर कपड़े पहनने से बचें।
लंबी आस्तीन वर्जित: फुल स्लीव (लंबी आस्तीन) वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। हाफ स्लीव (आधी आस्तीन) के कपड़े सबसे उपयुक्त हैं। जूते-चप्पल: हाई हील (high heels) के जूते, मोटे सोल वाले जूते, या भारी बूट पहनकर बिल्कुल न जाएं। कम हील वाली चप्पल या सैंडल (flat footwear) पहनना सबसे अच्छा है।
जेबें: ऐसी पैंट या जींस न पहनें जिसमें कई जेबें (multiple pockets) हों।
आभूषण (Jewelry): किसी भी प्रकार के गहने, जैसे अंगूठी, कान की बाली, चेन, हार, या कड़ा पहनकर जाने से बचें।

