Indian Railway New Rules: इंडियन रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है. गौरतलब है कि, अगर आप भी जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल करते थे, तो अब आपको अपनी आदत बदलनी होगी. रेलवे ने फैसला किया है कि 1 मार्च से पुराने UTS ऐप को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. जी हां आपको बताएं इसकी जगह नया और आधुनिक ऐप ले लेगा.
RailOne App से होगी बुकिंग
दरअसल अब UTS की जगह RailOne (रेलवन) लेगा. यह बदलाव उन लाखों यात्रियों को प्रभावित करेगा जो लंबी लाइनों से बचने के लिए मोबाइल से टिकट बुक करते हैं. रेलवे का उद्देश्य टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और भी सरल और सुव्यवस्थित बनाना है.
एक ही एप में होगा सबकुछ
गौरतलब है कि, अब तक यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. जैसे जनरल टिकट के लिए UTS ऐप और रिजर्वेशन के लिए IRCTC ऐप. कई बार यात्री इन ऐप्स के बीच उलझ जाते थे. इसी असुविधा को दूर करने के लिए रेलवे ने ‘वन नेशन, वन ऐप’ की तर्ज पर RailOne पेश किया है. अब आपको जनरल टिकट हो, प्लेटफॉर्म टिकट हो या रिजर्वेशन, सब कुछ एक ही जगह मिलेगा.
इस दिन होगा प्रभावी
अब सबसे अहम बात आपको बताएं कि, आगामी 1 मार्च से यह ऐप प्रभावी होगा जी हां यह नया ऐप पुराने ऐप के मुकाबले काफी एडवांस और यूजर-फ्रेंडली है. अब आपको जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्वेशन (आरक्षित) टिकट के लिए अलग-अलग ऐप नहीं रखने होंगे.
Train Running Status भी यहाँ मिलेगा
आप यह जानकर खुश होंगे कि ट्रेन अभी कहां है और कितनी देरी से चल रही है ऐसी सभी जानकारी भी इसी ऐप में मिल जाएगी. जिन लोगों को पुराना ऐप चलाने में दिक्कत आती थी, उनके लिए RailOne को बहुत सरल बनाया गया है. इसमें जीपीएस की सुविधा बेहतर है, जिससे स्टेशन के पास पहुंचते ही टिकट बुकिंग आसान हो जाती है.
Ticket Booking भी है आसान
लोगों के जेहन में सवाल रहता है की कहीं इसमें टिकट बुक करना कठिन ना हो तो आपको बता दें कि, नए ऐप से टिकट बुक करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान है. सबसे पहले RailOne ऐप को डाउनलोड कर अपनी बेसिक जानकारी के साथ रजिस्टर करें. ऐप के होमपेज पर Journey Planner के विकल्प पर जाएं और Unreserved को चुनें. From Station में वह स्टेशन डालें जहां से आप चढ़ रहे हैं और To Station में अपनी मंजिल का नाम लिखें.
करेंट लोकेशन का कर सकते हैं चयन
आप GPS ऑन करके अपनी करंट लोकेशन भी चुन सकते हैं. अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन टाइप का चुनाव करें. अपनी जानकारी चेक करने के बाद डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसे चुकाएं. पेमेंट सफल होते ही आपका टिकट My Tickets सेक्शन में दिखाई देगा. इसे आप ऑफलाइन भी दिखा सकते हैं.
डिजिटल इंडिया को मिलेगी मजबूती
रेलवे का यह कदम डिजिटल इंडिया को और मजबूत बनाने की दिशा में है. 1 मार्च से होने वाले इस बदलाव के बाद यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें स्टेशन पर भीड़-भाड़ वाली लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी.

