Train में Travel करने से पहले इन Update का रखें ख्याल! वर्ना होगी परेशानी!

दिल्ली–मुंबई रेलमार्ग: स्पीड बढ़ाने की तैयारी शुरू – ताजा अपडेट

Indian Railway News: इंडियन रेलवे ने पैसेंजर्स के हित में रिजर्वेशन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. जिसके अंतर्गत बीते दिन यानी 1 अक्टूबर से सामान्य रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में रिजर्व जनरल टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट या एप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे.

काउंटर टिकट में कोई बदलाव नहीं हुआ

यह सुविधा केवल आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध होगी. कम्प्यूटरीकृत PRS काउंटरों पर सामान्य आरक्षण टिकटों की बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्री पूर्ववत समयानुसार टिकट प्राप्त कर सकेंगे.

सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 10 मिनट तक अधिकृत टिकट एजेंटों को आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि यह नई व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि आरक्षण प्रणाली का लाभ सीधे आम यात्रियों तक पहुंचे और इसका दुरुपयोग न हो.

टिकट बुकिंग प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होगी

गौरतलब है कि, इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनेगी. समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों में जैसे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर आदि पर यात्रियों में इस एप के इस्तेमाल के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि यात्री लाभान्वित हो सकें. इसकी जानकारी समस्तीपुर रेलमंडल के PRO आरके सिंह द्वारा मिली है.

Railone App से यात्रियों को मिलेंगी त्वरित सुविधाएं

इंडियन रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए “Railone App” शुरू किया गया है. यह एप यात्रियों को वन स्टाप साल्यूशन देता है, जिसके माध्यम से यात्रा से संबंधित सभी जानकारी व सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हो सकेंगी. इससे यात्रियों को त्वरित सुविधा व पारदर्शी सेवा सुनिश्चित होगी.

यह एप Google Play Store व Apple App दोनों पर निशुल्क उपलब्ध है.

यात्री सामान्य, रिजर्वेशन व प्लेटफार्म टिकट सीधे इस एप के माध्यम से बुक कर सकते हैं.

एप पर ट्रेन का लाइव स्टेटस व आगमन-प्रस्थान की सूचना वास्तविक समय में उपलब्ध होगी.

ट्रेन कैंसल होने या विलंब की स्थिति में यात्रियों को तत्काल नोटिफिकेशन प्राप्त होगा.

सीट उपलब्धता व PNR स्टेटस की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी.

यात्री कोच पोजिशन व प्लेटफार्म सूचना पहले से देख सकेंगे.

एप में फूड आर्डरिंग सिस्टम उपलब्ध है, जिसके माध्यम से यात्री अपनी सीट पर भोजन आर्डर कर सकेंगे.

यात्री पार्सल सेवा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे.

पूछताछ काउंटरों पर भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा.

यात्रा का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, क्योंकि ट्रेन की स्थिति, विलंब या रद्द होने की जानकारी समय पर उपलब्ध होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *