Railway ने पहचान पत्र दिखाने को लेकर बदले नियम, यात्र‍ियों को कराना होगा ID Verify!

Indian Railways passenger train running on track after fare hike announcement

Indian Railway New Rules: इंडियन रेलवे से ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए ये एक महत्‍वपूर्ण खबर है. जी हां, रेलवे ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसके अंतर्गत बांग्लादेश और नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में रिजर्व ट्रेनों में यात्रा करना अब पहले जैसे आसान नहीं रहेगा. रेल मंत्रालय ने इन इलाकों में पहचान पत्र (ID) वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिना वैलिड पहचान पत्र के रिजर्व टिकट पर यात्रा करने की कोशिश करते हैं.

Railway का नया आदेश जानें?

गौरतलब है कि, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को एक पत्र जारी कर साफ निर्देश दिए हैं. जिसमें कि, रिजर्व क्लास में यात्रा करते समय कम से कम एक यात्री को अपना ओरिजिनल पहचान पत्र दिखाना होगा. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो पूरे ग्रुप को बिना टिकट यात्रा करते हुए माना जाएगा और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

इसका मतलब साफ है कि अगर आप ट्रेन में ग्रुप में या परिवार के साथ यात्रा करते हैं तो अब यह पक्का करना होगा कि टिकट चेकिंग के दौरान ग्रुप के कम से कम एक सदस्य के पास वैलिड ID हो. यह नियम एक ही PNR के तहत की गई सभी बुकिंग पर लागू होता है.

गौर करने वाली बात यह है कि, इस नए रेलवे नियम के बाद, यात्रियों को यात्रा करने से पहले अपना ओरिजिनल ID साथ रखने की सलाह दी जा रही है. यह खासकर बॉर्डर इलाकों में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी है, क्योंकि चेकिंग के दौरान ID न होने पर जुर्माना, टिकट कैंसिल या कानूनी कार्रवाई हो सकती है

यात्रा के दौरान ये सभी ID मान्य रहेंगी

अब लोगों के जेहन में सवाल आयेगा की कौन कौन सी ID दिखाई जा सकती हैं तो आपको बताएं रेलवे ने यात्रियों के लिए मान्य ID की एक लिस्ट पहले ही बना ली है. रिजर्व टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री नीचे दी गई ओरिजिनल ID में से कोई एक साथ रख सकते हैं:

आप अपने साथ वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो ID साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज का स्टूडेंट ID कार्ड और राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो पासबुक आखिर में सभी जगह मान्य आधार कार्ड को आप अपने साथ रख सकते हैं. ये ID दिखाने के बाद आपको परेशान नहीं किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *