Holi Special Trains: इंडियन रेलवे ने होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. गौरतलब है कि, ये ट्रेनें 4 मार्च से 27 मार्च तक अलग-अलग दिनों में चलेंगी. आपको यह भी बता दें कि, इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की भीड़ को कम करने और उन्हें आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी (05005/05006)
इस लिस्ट की पहली स्पेशल ट्रेन 05005/05006 बढ़नी-अमृतसर-बढ़नी के बीच चलेगी. जी हां यह ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को बढ़नी से चलेगी और 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को अमृतसर से रवाना होगी. इस ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच होंगे.
टाइम और रूट
अब आपको समय और रूट के बारे में बताएं तो यह बढ़नी से 13.10 बजे निकलकर तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर सिटी, ब्यास होकर 9.30 बजे जालंधर पहुंचेगी।गोमती नगर-खटीपुरा-गोमती नगर (05023/05024)
लिस्ट की दूसरी स्पेशल ट्रेन 05023/05024 है जो की गोमती नगर-खटीपुरा-गोमती नगर के बीच चलाई जाएगी. यह ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक हर मंगलवार को गोमती नगर से चलेगी और 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को खटीपुरा से रवाना होगी. इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा मिलेगी.
टाइम और रूट
इस ट्रेन का प्रस्थान 23.55 (मंगलवार) गोमती नगर 00.05 00.10 बादशाह नगर 00.15 00.45 डालीगंज 03.55 04.00 सीतापुर जंक्शन 07.14 07.16 बरेली 09.00 09.10 मुरादाबाद 11.23 11.25 गाजियाबाद 12.10 12.20 दिल्ली जं. (दिल्ली)12.50 12.52 दिल्ली कैंट 13.06 13.08 गुड़गांव 14.25 14.35 रेवाड़ी 15.27 15.30 अलवर 16.30 16.32 बांदीकुई 17.30 (बुधवार) – खातीपुरा (केडब्ल्यूपी)
अब बात तीसरी स्पेशल ट्रेन की करें तो यह मऊ-अंबाला कैंट-मऊ (05301/05302) है, जो कि मऊ-अंबाला कैंट-मऊ के बीच संचालित होगी. यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को मऊ से चलेगी और 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को अंबाला कैंट से रवाना होगी. इस ट्रेन में भी जनरल, स्लीपर और एसी कोच शामिल होंगे.
टाइम और रूट
अब आपको इस ट्रेन के बारे में भी बता देते हैं, तो इस ट्रेन का प्रस्थान 04.00 (गुरु) मऊ जं.04.42 04.44 बेल्थरा रोड 05.20 05.22 भटनी जंक्शन 05.42 05.47 देवरिया सदर 06.50 07.00 गोरखपुर जंक्शन 07.35 07.37 खलीलाबाद 08.07 08.10 बस्ती 08.58 09.00 मनकापुर जंक्शन 09.30 09.35 गोंडा जंक्शन 10.35 10.37 बुढ़वल जंक्शन 12.18 12.23 सीतापुर जंक्शन 15.00 15.02 बरेली जंक्शन 16.35 16.45 मुरादाबाद जंक्शन 19.35 19.37 गाजियाबाद जंक्शन 20.20 20.30 दिल्ली जंक्शन 21.12 21.14 सोनीपत 22.05 22.07 पानीपत 00.30 (शुक्रवार) — अंबाला कैंट जंक्शन

