Site iconSite icon SHABD SANCHI

ट्रेन यात्रा में शानदार खाना मिल जाए तो बात बन जाए! खाने के मामले में कौन सी Train है बेस्ट?

Indian premium train with biodegradable meal plates introduced by Bhopal divisionIndian premium train with biodegradable meal plates introduced by Bhopal division

Indian Railway Train Food: ट्रेन में यात्रा करना बहुत से लोगों को पसंद होता है ऐसे में यात्रा के दौरान ही ट्रेनों में खाना-पीना बुक कराने वाली ट्रेनों में यात्री सबसे अधिक लंच लेना पसंद कर रहे हैं. इसके बाद डिनर और ब्रेकफास्ट बुकिंग कराई गई.

लंच बुकिंग नंबर 1 पर

गौरतलब है कि यह जानकारी IRCTC द्वारा पिछले साल अप्रैल में 38 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ शुरू की गई इस सर्विस की स्टडी के बाद सामने आई है. जिसमें पता लगा है कि ट्रेनों में यात्रा करते वक्त यात्री सबसे अधिक ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या बुक करना पसंद करते हैं. इसमें भी सबसे अधिक मील यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुक किया गया. इन 38 ट्रेनों में एक साल से शुरू की गई सर्विस के बाद अब तक यात्रियों द्वारा एक लाख 23 हजार मील बुक कराए गए हैं.

मार्च में आर्डर की भरमार

स्टडी में सामने आया कि मील की बुकिंग में मार्च महीना ऐसा रहा जब यात्रियों ने सबसे अधिक 19934 मील बुक कराने के ऑर्डर दिए. मील बुक कराने वाली ट्रेनों में पहले नंबर पर यशवंतपुर बेंगलुरु से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के बीच चलने वाली वाईपीआर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रही. जिसमें सबसे अधिक 12 हजार 629 खाने के ऑर्डर बुक कराए गए. सर्वे में यह बात भी सामने आई कि यात्रियों द्वारा बुक कराए जाने वाले ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में सबसे अधिक 42 हजार 179 बुकिंग लंच की हुई.

फूड के ऑप्शन

IRCTC ने पिछले साल अप्रैल से ऐसी मेल-एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में टिकट बुकिंग के दौरान और यात्रा के वक्त भी खाना और पीने के पानी की ऑनलाइन बुकिंग कराने का यात्रियों को विकल्प देना शुरू किया था, जो पहले नहीं था. इसकी शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु की कन्याकुमारी तक चलने वाली देश की सबसे लंबी दूरी वाली संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस ट्रेन समेत 38 ट्रेनों से की थी. कामयाबी मिलने के बाद इस सर्विस को अब 50 ट्रेनों में शुरू कर दिया गया है.

क्या नफा नुकसान

आपको बता दें कि ये सारी वे ट्रेन हैं, जिनमें टिकट बुक कराते वक्त यात्रियों को खाना-पीना बुक कराने का ऑप्शन नहीं होता है. इससे ट्रेनों में कई बार वेंडर द्वारा खाना और पीने का पानी बेचते वक्त MRP से अधिक पैसा वसूलने के मामले भी सामने आते हैं. इन जैसी तमाम समस्याओं को खत्म करते हुए और यात्रियों को इन ट्रेनों में मील की सुविधा भी देने के इरादे से IRCTC ने ऑनलाइन मील देने की यह सुविधा शुरू की थी. कामयाबी मिलने के बाद IRCTC ने 38 ट्रेनों में दी जा रही इस सर्विस को अब 50 ट्रेनों में शुरू कर दिया है. जिसे आने वाले समय में और बढ़ाया जाएगा.

Exit mobile version