Site iconSite icon SHABD SANCHI

टी-20 एवं एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम

क्रिकेट न्यूज। बीसीसीआई ने आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टी-20 टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस टीम में श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मुख्यालय में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गहन चिंतन-मंथन के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन करके उनके नाम का ऐलान किया गया है।

26 जून से आयरलैंड के साथ खेलेगी भारतीय टीम

भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच एक जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके बाद चार, सात, नौ और 11 जुलाई को शेष चार मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बर्मिंघम में 14 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, सितंबर-अक्तूबर में जापान में एशियाई खेल होने हैं जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका के खिलाफ बहु-दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश

हाई लाइट्रस

कप्तानी में बदलाव- श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी की एंट्री- 15 वर्षीय युवा और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा- भारत आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगा और फिर 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी।
एशियन गेम्स (एशियाई खेल)- एशियाई खेलों में भी श्रेयस अय्यर ही भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वे एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा होंगे।

Exit mobile version