Site icon SHABD SANCHI

पुरुष जूनियर विश्व कप में अर्जेंटीना को हरा कर भारत ने जीता पदक, पीएम और एमपी सीएम ने दी बधाई

Indian players celebrate after winning the Men's Junior World Cup, with the Argentina team in the background.

India beat Argentina to win a medal in the Junior World Cup

प्ले न्यूज। चेन्नई में हुए एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। हाफ टाइम तक 0-1 से और तीसरे क्वार्टर के अंत तक 0-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने आखिरी 15 मिनट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल सीटी बजते ही भारतीय हॉकी के लिए एक यादगार समय सामने आया और आखिरी क्वार्टर में चार गोल करके भारतीय टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया, तो इससे देश भर के खेल प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

9 साल बाद मिली सफलता

ज्ञात हो कि भारत को हॉकी के खेल में यह सफलता तकरीबन 9 बाद मिली है। जानकारी के तहत भारत ने दो बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम होबार्ट 2001 और लखनऊ 2016 में चौम्पियन रही, लेकिन पिछले 9 सालों से भारतीय हॉकी टीम को कोई पदक प्राप्त नही हुआ है, टीम पिछले दो संस्करणों में पोडियम फिनिश करने में असफल रही थी। इस तरह 9 साल बाद भारतीय पुरुष टीम को जूनियर हॉकी विश्व कप में पदक मिला है।

प्रधानमंत्री और एमपी सीएम ने दी बधाई

जूनियर हॉकी के खेल में भारत को मिली इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह युवाओं के जोष और जोशिली टीम के परिश्रम का परिणाम है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर्स विश्व कप-2025 में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि युवाओं को समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देने वाली है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version