India US Trade Deal Full Detail In Hindi: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील (India America Trade Deal) का (India US ITA Framework) फ्रेमवर्क जारी हो गया है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए टैक्स को 50% से कम करते हुए 18% कर दिया है, इसके अलावा रूसी तेल निर्यात (Russian Oil Import) पर जो 50% टैरिफ था वो भी हटा दिया गया है. बताया गया है कि दोनों देश संयुक्त रूप से यह फ्रेमवर्क जल्द जारी करेंगे।
वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने इस ट्रेड डील को 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार को खोलने वाला बताया है. उनके अनुसार MSME , किसान, मछुआरे इस डील के सबसे बड़े लाभार्थी होंगे और इससे महिलाओं और युवाओं के रोजगार के रास्ते खुलेंगे। जानकारी के मुताबिक भारत ने अगले 5 सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मतलब 45 लाख करोड़ रुपए के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है.
भारत अमेरिका ट्रेड डील से अमेरिका को क्या फायदा होगा?
What will America gain from the India-US trade deal: दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम व्यापर समझौते के तहत भारत, अमेरिका से आने वाले सभी औद्योगिक सामानों और कृषि उत्पादों पर टैरिफ हटा देगा या कम करेगा। इसमें सूखे अनाज, पशु आहार, लाल ज्वार, मेवा, फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट शामिल है.
भारत को अमेरिका से आने वाले मेडिकल डिवाइसेस, आईटी और कृषि उत्पादों पर लगे नियम कम करने होंगे। इसका मतलब ये है कि सिर्फ टैक्स कम नहीं होगा बल्कि भारत को लाइसेंस, सर्टिफिकेट जैसी रुकावटें भी कम करनी होंगी। इसके अलावा अमेरिका से 5 सालों में ऊर्जा, विमान, कीमती धातु, टेक्नोलॉजी, कोयला निर्यात करना होगा।
भारत अमेरिका ट्रेड डील से भारत को क्या फायदा होगा?
What will India gain from the India-US trade deal: अमेरिका से सामान निर्यात के बदले अमेरिका ने अपना रेसिप्रोकल टैरिफ 18% कर दिया है. अमेरिका भारत से भेजे जाने वाली जेनेरिक दवाइयां, रत्न, हीरे, विमान के पुर्जे जैसे चुनिंदा भारतीय उत्पादों पर टैक्स पूरी तरह खत्म कर देगा।
क्या भारत अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा
भारत सरकार ने यह साफ़ किया है कि संवेदनशील कृषि क्षेत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है. मक्का, गेंहू, चावल, सोया, दूध, पनीर, मांस, मुर्गी पालन, एथेनॉल, तम्बाकू और कुछ सब्जियों पर कोई टैरिफ रियायत नहीं दी जाएगी।
