Site icon SHABD SANCHI

पीएम मोदी की इजराइल यात्रा से भारत का क्या फायदा

India Israel Deal Benefits: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद इजराइल के दौरे (PM Modi Israel Visit) पर हैं, इससे पहले वे जुलाई 2017 में इस देश में गए थे. पीएम मोदी तेल अवीव (PM Modi Tel Aviv) पहुंचने के बाद PM मोदी नेतन्याहू के साथ प्राइवेट बातचीत करेंगे। साथ ही इजराइली पर्लियामेंट को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधान मंत्री बन जाएंगे।

इस दौरे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारत और इजराइल डिफेन्स डील (India Israel Defense Deal) पर भी बात कर सकते हैं. भारत इजराइली ड्रोन और एंटी बैलेस्टिक मिसाइल खरीद की डील फ़ाइनल कर सकता है. पीएम मोदी के इजराइल यात्रा से पहले इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी के स्वागत के लिए इजराइली अखबार द जेरूसलम पोस्ट (The Jerusalem Post) ने फ्रंट पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर छापी जिसमे नमस्ते मोदी लिखा हुआ है.

पीएम मोदी की इजराइल यात्रा से बाहर को क्या फायदा

इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात के तुरंत बाद Modi , Netanyahu के साथ बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और इजराइल के बीच ड्रोन की खरीद (India Israel Drone Deal )और जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है।

फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक 2026 में दोनों देशों के बीच 8.6 अरब डॉलर का रक्षा (India Israel Defence Deal) समझौता संभव है। इसमें प्रिसीजन गाइडेड बम (precision guided bomb)और मिसाइल सिस्टम के साथ एडवांस ड्रोन भी शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत Heron MK-2 MALE ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है। यह ड्रोन 45 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है, 470 किलोग्राम भार उठा सकता है और 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।

इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC), व्यापार और निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में जैसे मुद्दों पर भी बातचीत संभव हैं। हालांकि संभावित समझौतों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा इजराइल भारत के साथ अपने एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम की टेक्नोलॉजी शेयर कर सकता है। दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रक्षा संबंध है। अब इसे आगे बढ़ाते हुए भारत में सैन्य उपकरणों के निर्माण पर फोकस किया जाएगा।

इंडिया इजराइल FTA पर भी फोकस

प्रधान मंत्री उस वक़्त इजराइल यात्रा पर गए हैं जब 23 फरवरी को इजराइल और भारत के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का पहला दौर शुरू हो चुका है. वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल सामान का व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 31 हजार करोड़ रुपए रहा।

Exit mobile version