Site icon SHABD SANCHI

India France Defence Deal: भारत-फ्रांस के बीच हुई डिफेंस डील से क्या फायदा होगा?

India France Defence Deal Benefits: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) मुंबई पहुंचे जहां पीएम मोदी (PM ) ने लोकभवन में उनका स्वागत किया। मुंबई के लोक भवन में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक हुई. इस (Macron Modi Meeting) बातचीत का मकसद भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना है।

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील लॉक हो जाएगी। यह भारत की सबसे बड़ी डिफेंस डील होगी जिसके तहत फ़्रांस भारत को 114 राफेल जेट देगा जिनमे से कई सुपर राफेल होंगे।

चौथी पर भारत आए मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का भारत में यह चौथा दौरा है. वे सबसे पहले 2018 में भारत आए थे फिर इसके बाद सितंबर G20 समिट में और इसके बाद 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे।

भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

भारत को 24 सुपर राफेल मिलेंगे

भारत और फ्रांस के बीच हुई डील की खास बात ये है कि फ़्रांस भारत को 114 राफेल में से 24 सुपर राफेल देगा ये एडवांस जेट हैं जिन्हें F5 कहा जाता है. भारत के पास जो राफेल हैं वे F3 हैं जो 4.5 जनरेशन के फाइटर जेट हैं नई डील में मिलने वाले ज्यादातर जेट F-4 वर्जन के होंगे, जो ज्यादा एडवांस सिस्टम और अपग्रेड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। न के मुताबिक F-4 जेट की डिलीवरी 2028–29 से शुरू होगी, जबकि 2030 के बाद मिलने वाले जेट F-5 यानी सुपर राफेल होंगे। इस डील के बाद फ्रांस के अलावा भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास इतनी एडवांस कैपेबिलिटी वाले राफेल फाइटर जेट होंगे।

Exit mobile version