टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए आज करो या मरो जैसी स्थित, चेन्नई में जिम्बाब्वे से मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप। टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का मैच काफी अंहम है और जिम्बाब्वे के खिलाफ हो रही इस खेल की भिड़त में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है।

76 रन से हार गया था भारत

ज्ञात हे कि सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया की राह मुश्किल कर दी। नेट रन रेट और अंक तालिका के समीकरण अब भारत के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में दमदार प्रदर्शन जरूरी हो गया है। खराब बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी चिंता रही है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ये तीनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

कर सकता है बदलाव

जिस तरह से पिछला मैच में भारत को हार मिली थी, उससे टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी दिखा सकता है। ऐसे में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू ओपनिंग से लेकर मध्यक्रम तक किसी भी भूमिका में फिट बैठते हैं, जो उन्हें एक उपयोगी विकल्प बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *