IND Vs PAK Match Viewership T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो दुश्मन देशों भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच भले ही एकतरफा रहा, पाकिस्तानियों ने अपनी एक और हार देखी नहीं गई मगर व्यूअरशिप के मामले में इस मैच ने तमाम रिकॉर्ड तहस नहस कर डाले। India Vs Pakistan की डिजिटल व्यूअरशिप को इतने लोगों ने देखा जितनों ने वर्ल्ड कप फ़ाइनल भी नहीं देखा था.
इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच कितने लोगों ने देखा
How many people watched the India vs Pakistan match: डिजिटल प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर IND Vs PAK मैच को 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह T20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के लिए एक मैच की सबसे ज्यादा रीच है।
यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इतना ही नहीं इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 WC फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच INDIA Vs SA Africa के बीच खेला गया था।
20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड
मोबाइल पर यह मैच लीग स्टेज का सबसे ज्यादा देखा गया मुकाबला बना। सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले सीरीज की तुलना में 42% ज्यादा है।2024 के INDIA Vs PAKISTAN मैच की तुलना में भी डिजिटल रीच में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

