Site icon SHABD SANCHI

15 फरवरी को India Vs Pakistan! पाकिस्तान ने बड़ी अजीब मांग रखी

IND Vs PAK Match Time Date Venue: 15 फरवरी को ICC T20 World Cup 2026 में दो दुश्मन देश आपस में भिड़ने वाले हैं. Pakistan Cricket Team, भारत के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए मजबूर हो गई है. पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के साथ मैच खेलने का बहिष्कार करने की बात कही थी, ICC से मीटिंग के बाद PBC की अक्ल ठिकाने आ गई. वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) से फोन करके भारत के साथ मैच खेलने की अपील की थी क्योंकी अगर श्रीलंका में ये मैच न होता तो श्रीलंका सरकार को काफी नुकसान होता।

दरअसल बांग्लादेश को T20 WC 2026 से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने इंडिया के साथ मैच का बहिष्कार करने की बात कही, जबकि टूर्नामेंट में बाकी देशों के साथ मैच खेलने पर राजी हुआ. इधर India Vs Pakistan के मैच को लेकर पाकिस्तान ने ICC के सामने तीन शर्तें रखी थीं, पाकिस्तानी मीडिया यह दावा कर रही है कि ICC ने PCB की डिमांड मान ली है जबकि ICC ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है और इंडिया टुडे के अनुसार ICC ने पाकिस्तान की मांग को सिरे से ख़ारिज भी कर दिया है.

पाकिस्तान ने ICC के सामने कैसी शर्त रखी

इंडिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने तीन शर्त रखी.

  1. ICC की कुल कमाई में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए. (ये भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल समझ में आता है)
  2. भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेट्रल क्रिकेट बहाल हो (जिस टीम के साथ मैच खेलने से पाकिस्तान मना कर रहा है उसी के साथ सीरीज खेलना चाहता है)
  3. और भारतीय टीम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के सात हाथ मिलाए (जो कभी नहीं होने वाला)

कब कहां होगा इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच

IND VS PAK T20 WC Match Date: 15 फरवरी
IND VS PAK T20 WC Match Venue: कोलंबो, श्रीलंका
IND VS PAK T20 WC Match Time: 7 PM

Exit mobile version