Site iconSite icon SHABD SANCHI

आयकर विभाग ने मुंबई में एक्ट्रेस के यहां मारी रेड, बॉलीवुड में हलचल

मुंबई। मुंबई के बॉलीवुड में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब आयकर विभाग मुंबई की टीम एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के कई टिकानों में एक साथ रेड किया। जो जानकारी आ रही है, उसके तहत आयकर विभाग के अधिकारी रकुल प्रीत के ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी 12 जगहों पर जांच पड़ताल कर रहे है।

इस तरह का मामला

मीडिया खबरों के तहत बॉलीबुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के यहां की गई यह कार्रवाई टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी की शिकायत के बाद की गई है। आयकर अफसरों को अंदेशा है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और शूटिंग के नाम पर पैसे विदेश भेजे जा रहे है। इसके लिए आयकर अधिकारियों ने जरूरी दस्तावेज जप्त करके उसकी जांच कर रहे है, हांलाकि जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

फिल्म रामायण में काम कर रही है रकुल

ज्ञात हो कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी वाशु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। रकुल इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण पार्ट वन को लेकर चर्चा में हैं और वे शूर्पणखा के रोल में नजर आऐगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दीपावली तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version