सतना में मोहब्बत मुकम्मल नही हुई तो प्रेमी युगल का खौफनाक कदम, एक ही फंदे पर लटके मिले शव

सतना। मोहब्बत जब मुकम्मल नही हुई तो प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया और दोनो के शव एक ही फंदे पर नीम के पेड़ में लटकता हुआ पाया गया है। यह घटना सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के मोरा गांव से सामने आ रही है। सूचना पर पहुची थाना की पुलिस शव को नीचे उतरवाया और मामले को लेकर जांच कर रही है।

अचानक लापता हुए और फिर मिला शव

पेड़ में जिन युवक-युवती का शव लटका हुआ पाया गया है, उनकी पहचान अंजली पाल एवं रामभजन गोंड के रूप में की गई है। बताया जाता है कि छोटे पाल की बेटी अंजली पाल 29-30 मार्च की रात अचानक से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने उसरहा हार के जंगल में एक पेड़ पर अंजली पाल और रामभजन गोंड के शव लटके होने की सूचना दी।

रिश्ते के लिए तैयार नही थें परिजन

बताया जाता है कि अंजली और रामभजन एक दूसरे को लम्बे समय से जानते थें। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया हैं। बताया जाता है कि अंजली पाल एवं रामभजन गोंड के रिश्ते को लेकर परिजन तैयार नही थें। माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने इसी के चलते मौत का रास्ता चुन लिए और जंगल के एकांत स्थान में जाकर एक साथ सुसाइड कर लिए है, बहरहाल पुलिस लव और सुसाइड की इस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिर्पोट एवं जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *