रीवा में सोशल मीडिया में एक्टिवं 3 बच्चो की मां प्रेमी के साथ फरार, तलाश में भटक रहा पति

रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चों की मां परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी की तलाश में उसका पति भटक रहा है। उसने बताया कि वह परिवार का भरण-पोषण जुटाने के लिए मुंबई में काम करता है। उसकी 36 वर्षीय पत्नी लापता है, लेकिन पुलिस उसके पत्नी की तलाश नही कर रही है।

सोशल मीडिया पर रहती थी एक्टिंव

पति के अनुसार उसकी पत्नी बीते कई वर्षों से सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम, पर अत्यधिक सक्रिय थी। इस दौरान वह कई सोशल मीडिया यूजर्स के संपर्क में आई, जिनमें से एक युवक से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पति को आशंका है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े किसी युवक के साथ कहीं चली गई है। मामले को लेकर पीड़ित पति ने 7 फरवरी को सेमरिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस करे दस्तायब

पुलिस की धीमी कार्रवाई से आहत होकर पीड़ित पति पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस अधिकारियों से अपील की है कि उसकी गुमशुदा पत्नी को जल्द से जल्द दस्तयाब किया जाए, ताकि उसके तीन मासूम बच्चों को मां का स्नेह मिल सके।

सोशल मीडिया से टूट रहे घर और रिश्ते

इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया को लेकर सवाल उठा रही है। कुछ लोग इसे संचार और मनोरंजन का सशक्त माध्यम बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे सामाजिक और पारिवारिक विघटन का कारण मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की तलाश के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *