Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को ऐसे जड़ा थप्पड़ कि उसके गाल हो गए लाल-लाल

डिंडौरी। एमपी के डिंडौरी जिला में संचालित अस्पताल के बीएमओं द्वारा मरीज से मारपीट किए जाने का मामला सामने आ रहा है। डॉक्टर के द्वारा की गई मारपीट का वीडियों-फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप है कि डिंडौरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में पदस्थ बीएमओं डॉक्टर गोपाल मरावी के द्वारा मरीज के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। बताया जाता है कि डॉक्टर मरावी अक्सर नशे की हालात में डूयुटी करने पहुच जाते है। वे पहले भी कई बार विवादों में रहे है।

इस तरह का है मामला

जो जानकारी आ रही है उसके तहत 24 वर्षीय प्रियव्रत चावले अपने दोस्त राजेंद्र झरिया के साथ अस्पताल ईलाज के लिए गए थे। प्रियव्रत के पैर में चोट लगी थी। एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने पर बीएमओ ने दोनों के साथ मारपीट की। सीएमएचओ डॉक्टर रमेश मरावी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिर्पोट शासन को भेजी जाएगी।

विवादों से डॉक्टर मरावी का गहरा रिश्ता

डॉक्टर मरावी वर्षों से डिंडौरी जिले में अपनी सेवाए दे रहे हैं। विक्रमपुर, नेवसा, डिंडोरी और बजाग में अपनी तैनाती के दौरान वे विवादों में रहे। नवंबर 2023 में बजाग में पत्रकारों से दुर्व्यवहार के कारण उन्हें निलंबित कर करंजिया भेजा गया था। इस बार वे मारीजों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक बार फिर शासन-प्रशासन की जांच के दायरे में आ गए है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई तय होगी।

Exit mobile version