Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में महावीर जयंती पर कलेक्टर तय करेगे अवकाश, भोपाल समेत इन जिलों में 30 मार्च को छुट्रटी

एमपी। महावीर जंयती पर्व पर होने वाले अवकाश को लेकर मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। जिसके तहत जिले के कलेक्टर स्थानिय स्तर पर तय करेगे कि 30 या 31 मार्च को महावीर जंयती का अवकाश होगा।

बनी रही भ्रम की स्थित

महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम की स्थित बनी रही है, दरअसल पिछले कुछ सालों से 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इस वर्ष जंयती पर्व के अवकाश को लेकर कुछ संगठनों ने ज्ञापन सौपे है। जिस पर शासन ने कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 31 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने की अनुमति दिया है, जंहा 30 मार्च को अवकाश नही होगा वहां 31 मार्च को छुट्रटी रहेगी।

कई जिलों में 30 मार्च को अवकाश

शासन का पत्र जारी होने के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किए है। इधर, ग्वालियर, जबलपुर और सीहोर में भी 30 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Exit mobile version