राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया हैं। यहां के पड़ाना कस्बे में बारिश के चलते नाले का पानी सड़क से उपर बह रहा था। इसी दौरान एक ईकों वैन कार वहां से गुजरी और खचाखच 11 लोगो से भरी हुई ईकों नाले के पानी में बह गई। पानी में डूबने के कारण अब तक 7 लोगो के शव प्रशासन की टीमों ने निकाल लिए है, जबकि दो लोगो को सुरक्षित निकाला गया और उन्हे अस्पताल ले जाया गया, वही दो लोग अभी लापता है और उनकी तलाश करने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
दर्शन पूजा को जा रहे थें ईकों सवार
जानकारी के मुताबिक देवास जिले के सतवास गांव निवासी एक परिवार के 11 लोग ईको कार में सवार होकर राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील के कड़नावद गांव में स्थिति एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कार में 4 बच्चे, 4 महिलाएं व तीन पुरूष सवार थे। कार जैसे ही पड़ाना बायपास पर पहुंची तो वहां एक नाला अपने पूरे वेग से बह रहा था। पानी के बहाव में कागज के नाव की तरह ईकों वाहन बह गया।
यूपी में उफनाई गंगा-यमुना
यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। काशी में सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है।
राजस्थान का काली डैम
राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।
मध्य प्रदेश में हादसा और राहत कार्य
- राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील के पड़ाना क्षेत्र में यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुई।
- ईको वैन में 11 लोग सवार थे जो तेज बहाव वाले नाले के ऊपर से गुजर रहे निर्माणाधीन पुल को पार कर रहे थे।
- स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 6 के शव मिल चुके हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।
- भारी बारिश के कारण राज्य के कई अन्य जिलों में भी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिसके चलते डिंडौरी और अन्य जगहों पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

