राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक ह्रदयविदारक हादसा सामने आया है। जंहा बिना चालक के एक हाईवा रफ्तार पकड़ लिया। जिससे दो छात्राए हाइवा की जद में आ जाने से कुचल गई। इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि एक छात्रा घायल हुई है। उसे ईलाज के लिए अस्प्ताल ले जाया गया है। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगो में खलबली मच गई।
ढ़ालन में खड़ा था हाईवा
जानकारी के तहत सोमवार को दोपहर राजगढ़ मुख्यायल स्थित दरगाह गेट के समीप एक डंपर ढलान पर बिना ड्रायवर के खड़ा हुआ था। जिस जगह डंपर खड़ा था उसके ठीक आगे नीचे की और ढलान थी। ऐसे में अचानक से ढंपर ढलान पर आगे बढ़ गया और धीरे-धीरे उसने तेज गति पकड़ ली। उसके आगे दो छात्राएं कॉलेज से निकल कर पैदल ही अपने हॉस्टल जा रही थी। ढलान पर डंपर की गति बढ़ जाने के कारण छात्राओं को पीछे की और से टक्कर लग गई और वे डम्फर में दब गई।
छात्राओं की हुई पहचान
मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय नंदनी भिलाला के रूप में की गई है, जबकि घायल छात्रा 21 वर्षीय सुमन वर्मा है। नंदनी पचोर तहसील के पिपलिया रसोड़ा गांव की रहने वाली थी। शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती थीं। वहीं घायल सुमन वर्मा खिलचीपुर के भादाहेड़ी की निवासी है। संकट मोचन कॉलोनी में रहती थीं।

