देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने गए खातेगांव थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है। यह घटना रविवार की आधी रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। हादसे को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत टीआई दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ अवैध शराब से भरे एक ट्रक की चेकिंग कर रहे थे। जब उन्होंने ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहा, तो ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और पीछे का पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पत्नी को सब-इंस्पेक्टर की नौकरी, 1 करोड़ रूपए
पुलिस की सेवा देते हुए शहीद हुई टीआई श्री पुरी की पत्नी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में अनुकम्पा में नौकारी का ऐलान करते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर की नौकरी एवं 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा किए है। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन मौके पर जांच करने पहुंचे है।
2007 बैच के उप निरीक्षक थे दिलीप पुरी
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी वर्ष 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। टीआई बनने के बाद वे इंदौर के हीरानगर और चंदननगर थानों में भी पदस्थ रहे थे। वे मूल रूप से धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के बरमंडल गांव के निवासी थे। उनका परिवार इंदौर में रहता है।
ट्रक मालिक शराब माफिया गिरफ्तार, चालक फरार
जो जानकारी आ रही है उसके तहत आलीराजपुर पुलिस ने ट्रक के मालिक, शराब माफिया कैरम सिंह को बेहडवा गांव से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रक का चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के तहत पुलिस को शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। टीआई श्री पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ हाईवें पर ट्रक की घेराबंदी किए थें। पहले तो ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया, लेकिन बातचीत के बीच ही वह ट्रक को लेकर भागने लगा। जिससे टीआई पुरी ट्रक के पहिए के नीचे दब गए, लेकिन चालक मौके से ट्रक लेकर निकल गया। जिसे पुलिस ने बाद में जप्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है।

