Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में शादी का बात कह कर डिप्टी कलेक्टर कर रहा था युवती का शरीरिक शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एक युवती ने पुलिस में शिकायत किया है कि आरोपी डिप्टी कलेक्टर माहौर शादी करने की बात कह कर काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, युवती के होष तब उड़ गए जब उसके बार-बार कहने के बाद भी पहले तो वह शादी ही नही कर रहा था और अब वह शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पुलिस की मदद ली है और थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, तो वही पुलिस ने भी इस मामले में आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को अब सलाखों के पीछे पहुचा दिया है।

फेसबुक से हुई थी जान पहचान

32 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2025 में उसकी जान पहचान अरविंद माहौर से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उस समय माहौर सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। दोनों के बीच के अक्सर बातें होने लगी और उन्होने शादी करने की बात कह कर न सिर्फ अपने झांसे मे ले लिया बल्कि उसका शरीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नही पीड़ित का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

गिरफ्तार होते ही डिप्टी कलेक्टर का बड़ा ब्लड़ प्रेशर

पुलिस के अनुसार महिला ने गलत काम करने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपी डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर ने शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया गया। माहौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद माहौर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जिससे उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version