Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, मचा हड़कम्प

ग्वालियर। एमपी में कार चालक की दंबगाई सामने आ रही है। जहा एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर वह कार दौड़ाता रहा। यह वाक्या देख कर हर किसी की ऑखे फटी-की-फटी रह गई। जानकारी के तहत यह घटना भिंड रोड से सामने आ रही है। युवकों ने रिटायर्ड फौजी को 500 मीटर तक दौड़ाने के बाद सड़क पर फेंककर भाग गए। घटना डीडी नगर चौराहे के पास की है और अब घटना का वीडियों तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

यह था मामला

पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं। रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ घर की ओर जा रहे थें। रास्ते में उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार दो युवक बाहर निकले और विवाद करते हुए वे हाथापाई कर दिए। इसके बाद वे कार लेकर मौके से भाग रहे थें। जिस पर फौजी कार सवारों को रोकने के लिए कार के सामने खड़ा हो गया, लेकिन कार सवार रोकने के बजाए उन पर कार चला दिए। कार की टक्कर लगने से रिटायर्ड फौजी उछाल कर बोनट में जा गिरा, लेकिन कार चालक कार नही रोका और उसे 500 मीटर तक घसीटता रहा।

थाना में की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित महाराजपुरा थाना पहुचे और घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है, तो वही वीडियों के आधार पर कार चालकों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version