मथुरा में मोहन भागवत ने कहा, कंम-से-कंम 3 बच्चे पैदा करें, नही तो हो जाऐगी…

मथुरा। देश में घटती आबादी भविष्य के लिए चिंता का विषय बन रही है। ऐसे में हर परिवार कंम-से-कंम 3 बच्चे अवश्य पैदा करें। यह बाते मथुरा के वृंदावन में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कही है। डॉक्टर मोहन भागवत वृंदावन के रुक्मणी विहार में स्थित नवनिर्मित जीवन दीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थें।

घटती जनसंख्या हिंदुओं के लिए चिंता का विषय

मोहन भागवत ने कहा कि देश में जनसंख्या कानून आना चाहिए। घटती जनसंख्या हिंदुओं के लिए चिंता का विषय है, उन्होने कहा कि केंद्र सरकार इस और ज़रूर ध्यान देगी, लेकिन मैं तो केवल इतना ही कहूंगा. देश में जन्म दर कम होती जा रही है. पहले परिवारों में 8 और 10 बच्चे होकर रिश्तेदारी भी बढ़ाई जाती थी, लेकिन आज आवश्यकता है कि 3 बच्चे ज़रूर ही हो, क्योंकि आने वाले 10 सालों में इसका परिवर्तन देखने को मिलेगा. अगर सब बुजुर्ग हो जाएंगे, तो देश कौन चलाएगा।

हिंदु धर्म के लिए सभी तरह से दरवाजे खुले है

धर्मपरिवर्तन को लेकर बोलते हुए डॉ. मोहन भागवत ने देश वासियों से कहा कि जो लोग हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को अपना चुके हैं, उनके लिए वापसी के सभी दरवाजे खुले हैं. आज जरूरी है उन लोगों को समझाया जाए और वापसी कराई जाए. धर्म परिवर्तन गलत हुआ. वही लोग अपनी भूल मानकर अपने घर वापसी कर सकते हैं उनके लिए सभी दरवाजे खुले हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ मोहन भागवत समेत दर्जनों साधु संत धर्माचार्य महामंडलेश्वर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *