Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में 6 साल के मासूम को आहार बना गए झुड़ के 6 कुत्ते, 50 मीटर तक घसीटे, सिर की चमड़ी तक नोच खाए

खंडवा। बहसी कुत्ते झुंड में एक 6 साल के बच्चे पर न सिर्फ हमला कर दिए बल्कि उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए सिर की चमड़ी तक नोच खाए है। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे ईलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। यह घटना एमपी के खंडवा जिले के छैगांव माखन ब्लाक अंतर्गत ग्राम सुरगांव जोशी से सामने आई है।

बुआ के घर आया हुआ था बच्चा

जानकारी के अनुसार अवि पुत्र अनिल पटेल, निवासी ग्राम चिचगोहन भेरू खेड़ा, अपनी बुआ के घर सुरगांव जोशी आया हुआ था। वह दोपहर के समय घर से शौच करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच आधा दर्जन कुत्ते झुंड में पहुच गए और अवि पर टूट पड़े। वह कुत्तों से संघर्ष करता रहा। इसी बीच एक बुजूर्ग वहां से निकले और शोर मचाते हुए कुत्तों से बच्चे को बचाया, लेकिन तब तक कुत्ते बच्चे के शरीर पर हमला करते हुए काट खाए है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर है। ग्रामीणों का कहना है गांव में श्वानों का आंतक है। कुत्ते गांव में छोटे बच्चों, गाय-बछडा आदि पर आए दिन हमला कर रहे है। स्थानिय लोग प्रशासन से लगातार मांग कर रहे है कि प्रशासन कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाएं और अस्पतालों में एन्ट्री रैबिज की प्रर्याप्त उपलब्धता करवाएं। इंजेक्शन की कंमी से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

घटना का विवरण (मई 2026):

वर्तमान स्थिति:

Exit mobile version