MP: ग्वालियर में पत्नी ने सोते हुए पति पर डाला खौलता पानी, हथौड़े से किया हमला

mp news in hindi

MP News in Hindi: ग्वालियर के भितरवार कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति पर गर्म पानी डाला और फिर हथौड़े से हमला किया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gwalior News in Hindi: ग्वालियर के भितरवार कस्बे में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति पर पहले खौलता हुआ पानी डाला और जब वह जलकर भागने लगा, तो उसके सिर पर हथौड़े से वार किया। गंभीर रूप से घायल पति किसी तरह जान बचाकर भागा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, भितरवार के वार्ड तीन में रहने वाले आकाश जाटव ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ सो रहा था, जबकि उसके पिता बाहर सो रहे थे। तभी उसकी पत्नी पूजा ने अचानक भगोने में खौलता पानी लाकर उस पर दो बार उड़ेल दिया। दर्द से चीखते हुए आकाश जब जान बचाने के लिए भागा, तो पूजा ने हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। आकाश ने सिर तो बचा लिया, लेकिन उसकी गर्दन पर गहरी चोट लगी।

सामान सड़क पर फेंका

घर से बाहर भागने के बाद पूजा ने दरवाजा बंद कर आकाश का सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान डर के मारे परिजन भी इधर-उधर भागे। घायल आकाश को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि यह घटना एकदम अप्रत्याशित थी, क्योंकि न तो कोई विवाद था और न ही ऐसी किसी घटना की आशंका थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *