Site icon SHABD SANCHI

भोपाल में एक छात्र पर दो नाबालिगों ने 30 सेंकड में चाकू-छूरी से किए 27 बार हमले, ऐसा था विवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 10वीं के छात्रों ने जिस तरह से फिल्मी अंदाज में चाकूबाजी किए। उनकी इस वारदात वाली हरकत को देख कर पुलिस भी दंग रह गई। नाबलिग छात्रों के द्वारा चाकू से किए गए इस हमलें का वीडियों अब सामने आया है और शोसल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह घटना टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब की है। हमला करने वाले दोनों नाबालिग भी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घायल के साथ कोचिंग में पढ़ते हैं। पूल गेम में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी तनातनी हो चुकी थी।

पूल गेम खेलते समय हुआ विवाद

जानकारी के तहत घायल 16 वर्षीय छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और रोजाना पूल खेलने क्लब आता था। उसका क्लब में ही 16-16 वर्षीय दो अन्य नाबालिगों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि उस दौरान छात्र ने दोनों को थप्पड़ मार दिए थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से हमला कर दिए।

पूरे शरीर पर किए हमलें

धारदार औजार से किए गए हमले के चलते घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Exit mobile version