Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल में राहुल गांधी ने कहा मोदी दबाब में, अमेरिका से देश को बेचने की डील किए, किसान हो जाएगे मजदूर

भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुचे। यहां आयोजित किसान चौपाल राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इसके लिए उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार देश के किसानों को खत्म कर देना चाहती है। वह अमेरिका के हॉथों बेचकर किसान को मजदूर बनाना चाहती है। उन्होने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब नेता प्रतिपक्ष को संसद में बोलने नही दिया गया।

चीनी घुसपैठ पर रखना चाह रहा था बात

राहुल गांधी ने कहा कि वे संसद में चीनी घुसपैठ पर अपनी बात रखना चाह रहे थें। उन्होने कहा कि उन्होने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। उन्होने कहा कि इसके लिए वे सरकार और उनके मंत्री से जानकारी चाही, लेकिन न तो रक्षा मंत्री ने कोई जबाब दिए और इस मामले में अजीत डोभाल को फोन किए कि चीनी टैंक भारत की सीमा के अंदर आ रहे है, उन्होने कोई जबाब नही दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा

भोपाल के कांग्रेस चौपाल में कांग्रेज अध्यक्ष माल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। वर्तमान सरकार और मोदी जी देश को गुलामी के तरफ ले जा रहे हैं। किसानों को मजदूर बना रहे हैं। उन्होने कहा कि मोदी जी ऐसे पीएम है जो पत्रकारवार्ता नहीं करते, संडे के दिन मन की बात करते हैं। कांग्रेस को परेशान करने का काम करते हैं, कांग्रेस डरने वाली नहीं है। श्री खरगे ने कहा कि देश के युवा के पास नौकरी नहीं है, आप समझौता मत करो, इसके लिए युवा गए थे। देश का अपमान तो आप कर रहे हो, उसे गिरवी रख रहे हो। उन्होने कहा कि ट्रंप की बातों पर मोदी जी एस सर कर रहे है।

Exit mobile version