Site icon SHABD SANCHI

भोपाल में बेखौफ बदमाशों ने सीएम हाउस के पास की वारदात, मिर्ची पाउडर डालकर डॉक्टर को लूटा

भोपाल। शुक्रवार को एमपी की राजधानी भोपाल में सक्रिय लुटेरों ने मुख्यमंत्री आवास के समीप ही बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के तहत बदमाशों ने 50 साल के डॉक्टर मनोज वर्मा की ऑख में मिर्ची पाउडर डालकर न सिर्फ उन्हे साइकिल से गिरा दिए बल्कि सोने का कड़ा, घड़ी आदि लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों की इस हरकत से डॉक्टर न सिर्फ घायल हो गए बल्कि उनका पैर भी फ्रेक्चर हो गया है। घायल डॉक्टर को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सइकिलिंग के लिए निकले थें डॉक्टर

जानकारी के तहत डॉक्टर मनोज वर्मा टीवी ट्रेनिंक सेंटर भोपाल के डायरेकटर हैं और वे हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह 8 से 10 बजे के बीच साइकिल चलाने के लिए निकले थें। वे सीएम हाउस के समीप साइकिल से जा रहे थें। पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनके साइकिल को जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिए और फिर उनके ऑख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को अंजाम दिए है।

सीसीटीवी से खगाल रही पुलिस

मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर बदमाशों ने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिए है उससे 200 मीटर पर ही मुख्यमंत्री का आवास है। इसके बाद भी बदमाश इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद निकल गए।

Exit mobile version