भोपाल। मध्यप्रदेश भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में एक 13 साल के नाबलिंग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक खंडहरनुमा भवन के तीसरी मंजिल में पाया गया है। पुलिस ने बच्ची से दुर्ष्कम एवं हत्या के आरोपी 23 वर्षीय मुईन बेग को गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना से आक्रोशित लोग बैरागढ़ थाना पहुचे और थाने का घेराव कर दिए। उनकी मांग रही कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए और वे खुद आरोपी को सजा देगे।
कंबल में लिपटा मिला बच्ची का शव
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके से लापता बच्ची का शव एक खंडहरनुमा इमारत से बरामद किया गया। बताया जाता है कि बच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ पाया गया है। पुलिस इस मामले में कानूनी और फोरेंसिक जांच कर रही है।
सीसीटीवी से खुला मामला
बताया जाता है कि 13 साल की बच्ची गुरूवार को बाजार क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी। बैरागढ़ थाना की पुलिस जब सीसीटीवी में जांच की तो बच्ची आरोपी बेग के साथ जाती हुई नजर आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर एक 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ किया तो मामला सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस बच्ची का शव खंडहरनुमा भवन से बरामद किया।
भारी पुलिस बल तैनात
इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बैरागढ़ थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

