Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News : हिनौती में देर रात अवैध ब्लास्टिंग से कांपा धरती का सीना, मकानों में आई दरारें, दहशत में ग्रामीण

Illegal blasting in Hinauti Rewa late at nightIllegal blasting in Hinauti Rewa late at night

Illegal blasting in Hinauti Rewa late at night

रीवा: जिले के ग्राम पंचायत बैजनाथ अंतर्गत हिनौती गांव में गुरुवार की आधी रात अवैध उत्खनन माफियाओं द्वारा की गई भीषण ब्लास्टिंग ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तीव्र था कि ग्रामीणों को भूकंप जैसे तेज झटके महसूस हुए और कई कच्चे-पक्के मकानों की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, जिससे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में सक्रिय माफिया शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाने के लिए बेखौफ होकर बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इस पूरे खेल में बिना नंबर प्लेट वाली और काली फिल्म लगी संदिग्ध गाड़ियों का उपयोग अवैध हथियारों और बारूद की सप्लाई के लिए किया जा रहा है।

लोगों ने विद्युत विभाग और स्थानीय क्रेशर संचालकों के बीच सांठगांठ की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि नियम विरुद्ध चल रहे इन क्रेशरों पर तत्काल ताला लगाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इन आदतन अपराधियों और संदिग्ध वाहनों पर नकेल नहीं कसी गई, तो किसी भी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Exit mobile version