Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में आई बाढ़ का रहस्य सुलझाएगी आईआईटी चेन्नई की तकनीक! प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

IIT Chennai's technology to unravel the mystery behind the floods in Rewa!IIT Chennai's technology to unravel the mystery behind the floods in Rewa!

IIT Chennai's technology to unravel the mystery behind the floods in Rewa!

रीवा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज सर्किट हाउस राजनिवास में जिले के विकास कार्यों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंदर गुप्ता, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाला प्रजापति, जिले के सभी भाजपा विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, निगमायुक्त, जिला पंचायत सीईओ समेत कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बाढ़ और जलभराव पर तकनीकी अध्ययन के निर्देश

प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रीवा दौरे के दौरान जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत समीक्षा की। शहर में बार-बार होने वाले जलभराव और बाढ़ के असली कारणों का पता लगाने के लिए चेन्नई आईआईटी के विशेषज्ञों से रिवर फ्लो का तकनीकी अध्ययन कराने पर विचार किया गया, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

खराब सड़कों पर मरीजों को खाट पर ले जाने के मामले में जांच के आदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण मरीजों को एम्बुलेंस न मिलने पर खाट और झोली के सहारे अस्पताल ले जाने की वायरल तस्वीरों पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस पूरे संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि यदि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version