Site icon SHABD SANCHI

अमेरिका में ICE एजेंट ने स्कूल से घर लौट रहे 5 साल के बच्चे को गिरफ्तार किया!

ICE Detained 5 Year Old Boy: अमेरिका में ट्रंप और ट्रंप की आर्मी ICE के खिलाफ आम लोगों की नफरत बढ़ती जा रही है. कुछ दिन पहले ही मिनिपोलिस में एक ICE Agent Jonathan Ross  ने एक बेकसूर महिला Renee Nicole Good को मार डाला था और अब ICE ने एक 5 साल के बच्चे को स्कूल से लौटते वक़्त गिरफ्तार कर उसे डिटेंशन सेंटर में बंद कर दिया है. उस बच्चे का नाम लियाम कोनेजो रामोस (Liam Conejo Ramos) है. ICE ने उस मासूम का इस्तेमाल एक चारे की तरह किया ताकि उसने बिना को हिरासत में लिया जा सके. इस घटना को लोग न सिर्फ अमानवीय कह रहे हैं बल्कि ट्रंप और ICE की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है.

यह सब दुःखद और गुस्सा दिलाने वाली घटनाएं ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी की वजह से हो रही है. यह मामला अमेरिका के मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स (Columbia Heights, Minnesota) का है.  5 साल के प्रीस्कूल में पढ़ने वाले बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंट्स (ICE) ने उसके पिता के साथ डिटेन कर लिया. बच्चा नीला हैट और स्पाइडर-मैन बैकपैक लेकर घर लौट रहा था, तभी एजेंट्स उसे और उसके पिता को टेक्सास के एक डिटेंशन सेंटर में ले गए. ये पिछले कुछ हफ्तों में इस स्कूल का चौथा बच्चा है जिसे ICE ने पकड़ा है.

बताया गया है कि यह बच्चा और उसका परिवार  मूल रूप से इक्वाडोर के रहने वाला है. दिसंबर 2024 में वो टेक्सास बॉर्डर पर पहुंचे थे. उन्होंने वहां असाइलम (शरण) के लिए अप्लाई किया था

ट्रंप के प्रति अमेरिकियों में सिर्फ नफरत

इस घटना के बाद सोशल मीडिया में अमेरिकी नागरिक भारी विरोध जता रहे हैं. उस 5 साल के मासूम की गिरफ़्तारी को लेकर लोगों में गुस्सा है. यह सवाल उठ रहे हैं कि एक 5 साल का बच्चा अमेरिका की सुरक्षा के लिए ख़तरा कैसे हो सकता है। वो अपनी स्कूल से घर लौट रहा था, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उसने कोई गुनाह नहीं किया वो सिर्फ एक बच्चा है.

इस मामले में भी अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने मिनीपोलिस में हुई घटना की तरह लीपा पोती शुरू कर दी. उन्होंने कहा-“जब एजेंट्स ने पिता को पकड़ने की कोशिश की, तो वो पैदल ही भाग गए और बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दिया. एजेंट्स ने कोशिश की थी कि लियाम को कम से कम उसकी मां के पास छोड़ दिया जाए. लेकिन उन्होंने भी अपने पास रखने से साफ इनकार कर दिया.”

“लियाम के पिता खुद चाहते थे कि वो एजेंट्स के साथ चला जाए. वो घर के अंदर किसी पर चीख रहे थे कि दरवाजा मत खोलना. उन्हें डर था कि एजेंट्स सभी को हिरासत में ले लेंगे.”

लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. डिस्ट्रिक्ट सुप्रिटेंडेंट स्टेनविक का कहना है कि जब लियाम को पकड़ा गया, तो घर के एक सदस्य ने कहा था कि बच्चे को उनके पास छोड़ दिया जाए. लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया.

मामले को लेकर लियाम के स्कूल बोर्ड की अध्यक्ष मैरी ग्रैनलुंड का भी स्टेटमेंट सामने आया है. उनका कहना है कि घर के अंदर से कोई चिल्ला रहा था कि लियाम को वो अपने साथ रख लेगा. उसे मत ले जाइए.

उन्होंने खुद भी बच्चे को अपने पास रखने की बात कही. लेकिन एजेंट्स नहीं माने. स्कूली अधिकारियों ने आरोप लगाया की एजेंट्स ने लियाम से कहकर घर का दरवाजा नॉक करवाया. ताकि बाकी के घरवालों को हिरासत में लिया जा सके. उसे एक ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया गया.

परिवार के वकील का कहना है,“वो बिना परमिशन के नहीं आए हैं. सारे रूल्स फॉलो किए. कानूनी प्रक्रिया के जरिए यहां रह रहे हैं.”

कमला हैरिस ने किया विरोध

इस घटना पर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपना गुस्सा जाहिर किया। X में पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- “लियाम बच्चा है. उसे घर पर होना चाहिए. न की ढाल की तरह इस्तेमाल करके टेक्सास डिटेंशन सेंटर में रखना चाहिए. मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. और आपको भी आना चाहिए.”

अमेरिकी सरकार के लोग ICE एजेंट्स की अमानवीयता का लगातार बचाव कर रहे हैं. उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने तो इस गिरफ़्तारी पर बड़ा ही बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है. वो खुद कह रहा है कि उसके पिता अवैध रूप से यहां रह रहे हैं.”

सवाल ये है कि क्या 5 साल के बच्चे को यह मालूम भी होगा कि वो अवैध प्रवासी है और उसके पिता गैरकानूनी तरीके से यहां रह रहे हैं? जेडी वांस ने तो मिनीपोलिस वाली घटना में मृतक बेक़सूर महिला को आतंकी बता दिया था.

दो हफ्तों में चार बच्चों को हिरासत में लिया

मिनियापोलिस में स्कूल अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो हफ्तों में लियाम चौथा बच्चा है जिसे हिरासत में लिया गया है. इन चार बच्चों में से दो हाई स्कूल के स्टूडेंट हैं. चौथी एक 10 साल की बच्ची है, जिसे उसकी मां के साथ तब पकड़ा गया जब वो स्कूल जा रही थी.  

Exit mobile version