Site icon SHABD SANCHI

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC की पहली रैंकिंग जारी, अभिषेक नंबर-1 और ईशान नंबर-2 बैटर

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC T20 Rankings) ने बुधवार को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार सबसे ज्यादा बदलाव टी-20 फॉर्मेट की रैंकिंग में देखने को मिले हैं (ICC latest T20 rankings update)।

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 875 रेटिंग अंक के साथ टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं भारत के ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं (ICC T20 batting rankings Abhishek Sharma Ishan Kishan)।

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की रैंकिंग मजबूत हुई है।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी-20 वर्ल्ड कप

8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल (ICC T20 World Cup Final) में भारत ने न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने इस जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड किया और तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की.

टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय

टी-20 बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं (India players in ICC T20 batting rankings top 10)।

हालांकि तिलक वर्मा को एक स्थान और सूर्यकुमार यादव को दो स्थान का नुकसान हुआ है

न्यूजीलैंड के टिम साईफर्ट (Tim Seifert) चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के जैकब बेथेल (Jacob Bethell) 17 स्थान की छलांग लगाकर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान नंबर-1

ऑलराउंडर्स में सिकंदर रजा पहले, पंड्या दूसरे

Exit mobile version