Site iconSite icon SHABD SANCHI

आईएएस दंपती ने संभाली नई कमान: रीवा में सृष्टि देशमुख और सतना में डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने जिया ज्वाइन

IAS couple takes charge of new assignmentIAS couple takes charge of new assignment

IAS couple takes charge of new assignment

खंडवा जिले से स्थानांतरित होकर आए चर्चित आईएएस दंपती ने अपनी नई पदस्थापना पर पहुंचते ही प्रशासनिक सक्रियता दिखा दी है। इसी क्रम में, सोमवार को आईएएस अधिकारी सृष्टि देशमुख ने रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

रीवा में जिला पंचायत सीईओ का पदभार संभालते ही एक्शन में आईं सृष्टि देशमुख

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईएएस सृष्टि देशमुख ने जिला पंचायत के विभिन्न विभागों के कामकाज का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मैदानी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

सतना के नवागत नगर निगम कमिश्नर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने किया मैदानी निरीक्षण

दूसरी ओर, इस आईएएस दंपती में उनके पति और सतना जिले के नवागत नगर निगम कमिश्नर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने भी अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने बरदाडीह, पन्ना नाका एवं जिगनहट क्षेत्र पहुंचकर अतिवृष्टि की स्थिति में संभावित जलभराव वाले स्थलों और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति के अनुसार बारिश के दिनों में जल निकासी की समुचित और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Exit mobile version