Site iconSite icon SHABD SANCHI

राहुल गांधी पर क्या बोल गए दिग्विजय सिंह के भाई?

lakshman singhlakshman singh

lakshman singh

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि आपको राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए। वह एक साधारण सांसद हैं, जैसे पार्टी के बाकी सांसद हैं.

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो एक साधारण सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं. आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट मत कीजिए। कांग्रेस नेता ने यह बात शनिवार 30 दिसंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है.

राहुल एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता हैं

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश के गुना में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में जब पत्रकारों ने दावा किया कि लोकसभा में बयान देते समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टेलीविजन पर कम दिखाया जाता है. तभी कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण सांसद हैं, जैसे की बाकी सांसद हैं. वो कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं. इसके अलावा और कुछ नहीं हैं.

मैं राहुल गांधी को बड़ा नेता नहीं मानता

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को आप लोगों को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए। कोई जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है. मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता, आप भी मत मानिए। वह एक साधारण सांसद हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप उन्हें हाईलाइट करते हैं या नहीं।

बता दें कि पिछले महीने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा सीट से लक्ष्मण सिंह को भाजपा की प्रियंका पेंची ने 61570 वोटों से हराया था. वे पांच बार के सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके हैं.

Exit mobile version