कई लोग सोते समय अचानक झटके से जाग जाते हैं या उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे कहीं गिर रहे हैं। इस अनुभव को विज्ञान में Hypnic Jerks कहा जाता है। यह स्थिति आम होती है, लेकिन इसके पीछे का कारण बहुत कम लोग ही जानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नींद की शुरुआत में दिमाग और शरीर के तालमेल से जुड़ी नेचुरल प्रक्रिया होती है।

Hypnic Jerks क्या होते हैं?
Hypnic Jerks को “Sleep Starts” भी कहा जाता है। यह ऐसी अवस्था है जब व्यक्ति नींद में जाने ही वाला होता है और अचानक मांसपेशियों में उसे तेज झटका सा महसूस करता है। कई बार इसके साथ गिरने जैसा अहसास, दिल की धड़कन अचानक तेज होना या सांस रुकने जैसा अनुभव भी महसूस हो सकता है। यह पूरी तरह से एक involuntary क्रिया होती है और कुछ सेकंड में ये पूरी तरह खत्म हो जाती है।
ये भी पढ़े : Slow Metabolism के 7 चेतावनी डॉक्टर ने बताए ऐसे लक्षण, जिसे इग्नोर न करे….
दिमाग और शरीर के बीच तालमेल की गड़बड़ी
विशेषज्ञ ऐसा बताते हैं कि जब हम सोने लगते हैं तो शरीर की मांसपेशियां तेजी से ढीली पड़ने लगती हैं। लेकिन दिमाग अभी भी पूरी तरह से नींद की अवस्था में नहीं पहुंचा होता है। इस दौरान दिमाग इस बदलाव को “गिरने” जैसी स्थिति में समझ लेता है और सुरक्षा के तौर पर शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है। यही अचानक झटका Hypnic Jerks के रूप में हमें महसूस होता है।
किन कारणों से बढ़ सकते हैं Hypnic Jerks?
हालांकि यह सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ परिस्थितियां में इसकी आवृत्ति हम बढ़ा सकते हैं, जैसे अधिक तनाव या चिंता, नींद की कमी और थकान, सोने से पहले कैफीन या निकोटीन का सेवन, देर रात तक मोबाइल या स्क्रीन का इस्तेमाल करना, अनियमित स्लीप रूटीन फॉलो करना आदि। ये सभी कारक दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स होने से रोक देते हैं, जिससे Hypnic Jerks की संभावना पूरी तरह बढ़ जाती है।
क्या यह किसी बीमारी का संकेत है?
डॉक्टरों के अनुसार, कभी-कभार होने वाले Hypnic Jerks चिंता का विषय नहीं होते हैं। यह किसी तरह की गंभीर बीमारी का संकेत नहीं माना जाता है। लेकिन अगर यह रोज़ाना होने लगे,आपकी नींद टूटने लगे या बेचैनी बढ़ने लगे, तो डॉक्टर से आपको सलाह लेना उचित रहता है। कई बार अत्यधिक तनाव लेना या स्लीप डिसऑर्डर से भी यह जुड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़े : Kalonji पर AIIMS doctor की राय, फायदे, और सही मात्रा जानना क्यों जरूरी
इससे बचने के लिए क्या करें?
Hypnic Jerks को कम करने के लिए अपनी जीवनशैली में छोटे बदलाव काफी ज्यादा मददगार हो सकते हैं। रोज़ एक तय समय पर सोना और उठना, सोने से पहले कैफीन से दूरी, स्क्रीन टाइम कम करना, हल्की रिलैक्सिंग एक्टिविटी जैसे पढ़ना या ध्यान करना, तनाव कम करने की कोशिश आदि जैसी आदतें आपके दिमाग को शांत करती हैं और नींद की गुणवत्ता को काफी हद तक सुधारती हैं। सोते समय अचानक झटका लगना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया होती है।
