Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा: प्रेम विवाह के बाद पति की हैवानियत, गला रेतकर पत्नी को नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Husband's brutality in Rewa following a love marriageHusband's brutality in Rewa following a love marriage

Husband's brutality in Rewa following a love marriage

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ प्रेम विवाह के बाद एक पति ने ही अपनी पत्नी की जान लेने की खौफनाक साजिश रची। ट्रेन छूटने का बहाना बनाकर पत्नी को बाइक पर ले गए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके गले पर जानलेवा हमला किया और फिर उसे उफनती नदी में फेंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 28 जुलाई की है जब उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ निवासी आरोपी सतीश सिंह ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि उसकी ट्रेन छूट गई है और वह उसे बाइक से प्रयागराज स्टेशन छोड़ देगा। झांसे में लेकर आरोपी पत्नी को सोनौरी स्थित नैना नदी पुल पर ले गया। वहाँ पहले से तय साजिश के तहत सतीश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बीयर की बोतल के ढक्कन (पेचकस/नुकीली वस्तु) से पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसका गला रेत दिया और फिर उसे पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया।

महिला ने हिम्मत न हारते हुए नदी में गिरते ही जोर-जोर से मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पीड़िता के बयानों के आधार पर पति सतीश सिंह और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है।

Exit mobile version