भोपाल। एमपी के भोपाल की कुटुंब न्यायालय में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच जो समझौता होने के बाद तलाक हुआ। वह अब चर्चा का विषय बन गया है। हो भी क्यों न, इस मामले में पत्नी ने तलाक लेने के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की डिमांड रखी। जिसे उसके पति की प्रेमिका ने सहज ही स्वीकार करते हुए उसकी डिमांड को पूरा करके महिला के पति यानि की अपने प्रेमी को लेकर चली गई।
महिला से आयु में 11 साल छोटा है प्रेमी
जानकारी के तहत तलाक के इस मामले में महिला का प्रेमी उससे 11 साल आयु में छोटा है, यानि की महिला का प्रेमी 42 साल का है जबकि वह 53 साल की है। महिला सरकारी कार्यालय में अधिकारी है, जबकि उसका प्रेमी ऑफिस में काम करता है।
बच्चो ने कुटुंब न्यायायल में लगाया था आवेदन
जानकारी के तहत पत्नी से तलाक लेने वाले सख्स की बड़ी बेटी 16 साल की है जबकि दूसरी बेटी 14 साल की है। कार्यालय में महिला से अफेयर चलने के कारण पति-पत्नी में पिछले 5 वर्षो से विवाद चल रहा था। आए दिनों दोनों के बीच विवाद से परेशान उनकी बेटियों ने न्यायालय में काउंसलिंग के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान महिला के पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और प्रेमिका के साथ ही रहना चाहता है। पति की यह बात सुनकर महिला समझ गई कि किसी को जबरदस्ती बाधकर नही रखा जा सकता है।
डेढ़ करोड़ की रखी डिमांड
पति की भावना को देखते हुए महिला ने अपने और बेटियों के भविष्य को लेकर डेढ़ करोड़ की डिमांड रख दी। जिस पर महिला के पति की प्रेमिका सहज ही तैयार हो गई। वह महिला को डूप्लेक्स एंव शेष बचे 27 लाख रूपए देकर उसकी डिमांड को पूरा कर दिया और फिर महिला से उसका पति लेकर चली गई। न्यायालय से पति-पत्नी का तलाक हो गया।
